फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Opposition to the proposal of getting pension from banks

बैंकों से पेंशन दिलाए जाने के प्रस्ताव का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposal of getting pension from banks
बैंकों से पेंशन दिलाए जाने के प्रस्ताव का विरोध - विद्युत पेंशनर्स परिषद गाजियाबाद ने दी आंदोलन की चेतावनी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पेंशन को कोषागार के स्थान पर बैंकों से दिलाए जाने के प्रस्ताव का विरोध होने लगा है। इसको लेकर विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पेंशनर्स परिषद ने सोमवार को इस प्रस्ताव को लेकर कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया। परिषद के अध्यक्ष ओपी तेवतिया ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कोषागार के स्थान पर अब बैंकों से पेंशन मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया जाएगा। वित्तीय संकट के अलावा बैंकों पर पहले ही अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में पेंशनर्स को बैंकों से पेंशन संबंधी प्रक्रिया में परेशानी होगी। जिला सचिव चंद्र शेखर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोषागार से पेंशन व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में परिवर्तन से पेंशनर्स को परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि परिषद ने इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। अगर यह मांग नहीं मानी जाती है तो जनपद शाखा द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed