{"_id":"5783ecd14f1c1b0f7a13dcde","slug":"only-bjp-to-protest-against-rising-crime-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, लूट, हत्या, चोरी और डकैती की बढ़ती वारदातों के विरोध में सोमवार को भाजपाइयों ने थाने के गेट के पास धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बाबत सीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा। धरने के चलते हाइवे पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मुरादनगर थाने के गेट के पास एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर ने कहा कि अगर केवल गाजियाबाद की बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि गत जून माह में ही महानगर में एक माह में 35 चोरी की घटनाएं हुईं हैं।
चोर करोड़ों रुपयों का माल ले गए। लूट व हत्याओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। भाजपाइयों ने सीओ सदर पवन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंहल और संचालन अरविंद भारतीय ने किया।
इस मौके पर ब्रजपाल तेवतिया, डा. केशव त्यागी, राधे किशन अरोड़ा, संजीव त्यागी, बोबी त्यागी, राजीव अग्रवाल, राजेश त्यागी, बिंदू त्यागी, नीरू शर्मा, नवीन सिंघल, विवेक प्रकाश गर्ग, गुलशन राजपूत और सुशील गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
मसूरी थाने का किया घेराव
यूपी की सपा सरकार के खिलाफ भाजपा का थाने घेरने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में भाजपाइयों ने मसूरी थाने का भी घेराव किया। भाजपा के डासना मंडल अध्यक्ष डा. बीएस तोमर के नेतृत्व में नफीस पाशा, वाईपी सिंह, सलाउद्दीन सैफी, सुनील मित्तल, कमाल पाशा, दिनेश, चरनसिंह, अजित सिंह, आयूष गर्ग आदि भाजपाई थाने पर एकत्र हुए और सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के इस घेराव के चलते कई थानों का फोर्स यहां लगाया गया था।