फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Only 48 coaching centers are registered in the district; the rest are operating without registration

Ghaziabad News: जिले में सिर्फ 48 कोचिंग सेंटर पंजीकृत, शेष बिना पंजीकरण चल रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Only 48 coaching centers are registered in the district; the rest are operating without registration
गाजियाबाद। लखनऊ की घटना के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हुआ है। जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर ऐसे सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को जल्द से जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की वास्तविक संख्या को लेकर शिक्षा विभाग के पास कोई आधिकारिक आंकड़ा तक उपलब्ध नहीं है। आखिरी बार करीब छह माह पहले शिकायत मिलने पर 12 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। इससे साफ है कि विभागों को कार्रवाई की याद किसी बड़े हादसे के बाद ही आती है।
विज्ञापन

वर्तमान में शिक्षा विभाग में जिले के केवल 48 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं, जबकि धरातल पर बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई आवासीय और व्यावसायिक भवनों में बिना मानकों और बिना आवश्यक औपचारिकताओं के संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों को समय-समय पर पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिए जाते हैं। यदि बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटर की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कर नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया जाता तो विभागीय स्तर पर कोचिंग नियमावली के तहत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed