फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ongoing school without teacher

बिना शिक्षक चल रहे स्कूल

Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ongoing school without teacher
बिना शिक्षक चल रहे स्कूल - फोटो : अमर उजाला

नए सत्र में भी बच्चों को शिक्षक नहीं मिले। चार सालों से प्रमोशन न होने से नगर क्षेत्र के दस जूनियर हाई स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक सभी विषय पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों को नए सत्र में नए शिक्षक मिलने की उम्मीद पूरी होती नहीं दिख रही। क्लास में बच्चे स्वयं ही खड़े होकर अपना पीरियड लगाते हैं। यह स्थिति जूनियर ही नहीं बल्कि कई प्राथमिक विद्यालयों की भी है। यहां शिक्षक के रिटायर होने के  बाद समायोजन भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में एक शिक्षक जब एक क्लास में होता है, अन्य क्लास के बच्चे क्लास में या तो शरारत करते हैं या फिर खुद ही खड़े होकर क्लास लगाते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री लइक अहमद ने बताया कि प्रमोशन के लिए संघ कई बार डिमांड कर चुका है, इसके बावजूद प्रमोशन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक  ही शिक्षक केऊपर क्लास के साथ ही कार्यालय का कार्य और मिड डे मील खिलाने से लेकर रजिस्टर तक का काम मेंटेन करना होता है।

क्या बोले बीएसए
शिक्षकों की कमी पूरे प्रदेश में चल रही है। जिले में पिछले दिनों कुछ प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन यदि सभी का प्रमोशन हो जाएगा तो प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक खाली हो जाएंगे। डा. प्रवेश यादव

एक अध्यापक वाले विद्यालय           छात्र संख्या
बम्हैटा जूनियर हाई स्कूल                  32
अर्थला जूनियर हाई स्कूल                155
मोरटा जूनियर हाई स्कूल                   43
रजापुर जूनियर हाई स्कूल                  43
राइटगंज जूनियर हाई स्कूल                52
सुभाषनगर जूनियर हाई स्कूल             45
विद्यालय जिसे चला रहे प्रभारी
बयाना जूनियर हाई स्कूल                 32
कैला जूनियर हाई स्कूल                 106
लट्ठमार मालोनी जूनियर हाई स्कूल     114
दुहाई जूनियर हाई स्कूल                  50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed