{"_id":"694af509c4f17c921f0fe889","slug":"one-person-died-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-in-fog-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108088-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोहरे में बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोहरे में बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। कोहरे के कारण हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
मोदीनगर। सोमवार रात घने कोहरे के कारण मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गांव खंजरपुर गेट के समीप दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
नगर की श्याम सिंह विहार कालोनी के रहने वाले 37 वर्षीय विक्रांत कुमार बाइक से हापुड़ गए थे। विक्रांत कुमार सोमवार रात करीब 11 बजे मोदीनगर लौट रहे थे। जैसे ही विक्रांत कुमार खंजरपुर गेट के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में विक्रांत कुमार और दूसरी बाइक सवार भोजपुर के गांव ईसापुर निवासी तरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने विक्रांत कुमार को मृत घोषित कर दिया। तरुण कुमार की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार विक्रांत कुमार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। विक्रांत कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।