फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One person died and two were injured in a road accident on the Delhi-Meerut Expressway

Ghaziabad Accident: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसे बाइक सवार, एक शख्स की हुई मौत और भाई-बहन घायल

Fri, 06 Mar 2026 05:20 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Mar 2026 05:20 PM IST
सार

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वेव सिटी क्षेत्र के महरौली स्थित 7 स्टार होटल के पास बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये हैं।

विज्ञापन
One person died and two were injured in a road accident on the Delhi-Meerut Expressway
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार खड़े ट्रक में जा घुसे। बाइक सवार महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार हापुड़ की ओर से दिल्ली की तरफ जाते हुए, जब ये दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वेव सिटी क्षेत्र के महरौली स्थित 7 स्टार होटल के पास पहुंचे तो वहां पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। जिससे बाइक सवार एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वेव सिटी क्षेत्र के महरौली स्थित 7 स्टार होटल के पास बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये हैं, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, युवती व एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान वीरपाल 40 पुत्र रामपाल व घायल जितेन्द्र 26 पुत्र चन्द्रपाल तथा शिवानी 24 पुत्री चन्द्रपाल निवासीगण ग्राम मिर्जा भगतपुर थाना कुडफतेहगढ़ चंदौसी संभल के रूप में हुई है, घायल दोनों बहन व भाई का इलाज जिला संयुक्त अस्पताल में चल रहा है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई थी, अभी पुलिस को पीड़ितों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज देखकर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed