फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One person died and three were injured in accidents at four places

Ghaziabad News: चार स्थानों पर हुए हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
One person died and three were injured in accidents at four places
साहिबाबाद। टीएचए के इंदिरापुरम और साहिबाबाद थानाक्षेत्र में अलग-अलग चार सड़क हादसों में एक डिलीवरी बाॅय की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले की पहचान दिल्ली के सीलमपुर निवासी शाहरुख के रूप में हुई है। यह हादसा साहिबाबाद स्थित शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था। दिल्ली के शाहदरा स्थित सीलमपुर निवासी शोएब ने बताया कि उनका भाई शाहरुख डिलीवरी बॉय था है। 24 फरवरी की रात करीब 10 बजे शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास से वह घर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और भाई को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तब वह वहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंपा गया।
विज्ञापन


फूड डिलीवरी देकर लौट रहे युवक का पैर टूटा
कड़कड़ मॉडल निवासी उदयभान ने दर्ज मामले में बताया उनका भाई फूड डिलीवरी कंपनी में नौकरी करता है। 26 फरवरी को वह वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सोसायटी से ऑर्डर देकर वापस लौट रहा था। सोसायटी से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई के बाएं पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई।
विज्ञापन

----


सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मारी टक्कर
मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजय नगर निवासी राम आसरे ने बताया कि उनका बेटा वरुण यादव दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। चार फरवरी की रात वह ड्यूटी करके घर लौट रहे थे तो एलिवेटेड पर राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जाते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल है और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पांच दिन से कोमा में निजी कंपनी कर्मी
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका भाई जितेंद्र कुमार दिल्ली स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। 20 फरवरी की सुबह एलिवेटेड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उनके भाई के सिर पर हेलमेट था, लेकिन उछलने के कारण हिंडन नहर में जा गिरा। भाई का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिर की सर्जरी हुई है लेकिन पिछले पांच दिन से कोमा में है।


----
सभी हादसों में टक्कर मारने वाले वाहनों को ट्रेस कर लिया है। उनके चालकों का पता लगाने में टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -- निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed