फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One neighbor tried to rape a minor while the other raped her, both arrested

Ghaziabad News: नाबालिग से पड़ोसी एक युवक ने किया प्रयास तो दूसरे ने दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
One neighbor tried to rape a minor while the other raped her, both arrested
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र की एक बिल्डिंग में युवक ने 16 साल की नाबालिग को सुबह में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। फिर शाम को दूसरे युवक ने उससे दुष्कर्म कर दिया। घटना मंगलवार की है। उसके माता पिता घर पर नहीं थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यहां कॉलोनी की एक बिल्डिंग में गाजीपुर का युवक अपनी 16 साल की बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। दंपती साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार सुबह 8 बजे वह कंपनी में काम करने चले गए थे जबकि कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी ड्यूटी पर चली गई थीं। इस दौरान घर में बेटी अकेली थी। पड़ोस के कमरे में रहने वाले युवक ने बेटी को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। वह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर भाग गई। शाम को किशोरी घर पहुंची तो बराबर कमरे में रहने वाला युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया। उसने किशोरी को पकड़कर उससे दुष्कर्म की घटना की। वह मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन पड़ोस के लोग ड्यूटी पर जाने की वजह से मदद नहीं कर पाए। रात 8 बजे किशोरी की मां घर पहुंची तो उसने दोनों युवकों की गंदी हरकत के बारे में बताया। इसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन निकल गई। महिला ने तुरंत अपने पति को फोन करके घर बुलाया और बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को बताया। दंपती रोते हुए बेटी को साथ लेकर लिंक रोड थाना पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पिता की शिकायत पर तत्काल टीम में दोनों आरोपियों को घर के पास से दबोच लिया। दोनों नाबालिग से घटना के बाद भागने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed