{"_id":"649dcd355ecbc9f22205c6d8","slug":"one-million-stolen-by-breaking-the-window-of-regional-managers-flat-shahibabad-news-c-134-1-sbd1005-142-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्षेत्रीय प्रबंधक के फ्लैट की खिड़की तोड़कर दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्षेत्रीय प्रबंधक के फ्लैट की खिड़की तोड़कर दस लाख की चोरी
विज्ञापन
साहिबाबाद। क्षेत्रीय प्रबंधक के बंद फ्लैट की खिड़की तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार बाहर गया था। प्रबंधक की पत्नी ने शालीमार गार्डन थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
शालीमार गार्डन डीएलएफ निवासी ए-1/9 में रहने वाले इजहार मंसूरी ने बताया कि वह निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक और उनकी पत्नी जोया निजी कंपनी में उच्च पद पर हैं। सोमवार सुबह को पूरा परिवार शहर से बाहर घूमने के लिए निकला था। अगले दिन पड़ोसी का फोन आया कि आपके फ्लैट में चोरी हो गई है। उनकी पत्नी फ्लैट के तीनाें कमरों के ताले व चौखट टूटी हुई थी जबकि कमरों में सामान फैला हुआ था। अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। चोरों ने खिड़की को तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया। इजहार ने बताया कि चोर घर से करीब दस लाख रुपये कीमत का सोने चांदी के जेवरात, एलईडी, जरूरी सामान चोरी कर ले गए।
एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में दो चोर दिखाई दिए हैं। चोरों ने सुबह के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों के पकड़ने के लिए टीम को लगाया हुआ है।