{"_id":"59109c0c4f1c1b9e08851c4d","slug":"one-liter-filtered-water-in-two-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रुपये में मिलेगा एक लीटर फिल्टर्ड पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रुपये में मिलेगा एक लीटर फिल्टर्ड पानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
water atm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नंदग्राम के लोगों को अब सस्ती दरों पर ठंडा और आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। नगर निगम ने यहां पीपीपी मॉडल पर दो वाटर एटीएम का संचालन शुरू कर दिया है। सोमवार को महापौर अशु वर्मा और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वाटर एटीएम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पांचों जोन में वाटर एटीएम खोले जाएंगे।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि इन वाटर एटीएम से एक रुपये में 250 मिली और दो रुपये में एक लीटर ठंडा आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा। वहीं, 5 रुपये में 20 लीटर आरओ फिल्टर्ड पानी मिलेगा, हालांकि यह पानी ठंडा नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल पर वाटर एटीएम लगाए जाने की योजना को बीते साल ही मंजूरी दे दी गई थी। चुनाव आचार संहिता की वजह से काम रुका हुआ था। अब वाटर एटीएम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पूरे शहर में 60 से ज्यादा वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। ऐसे क्षेत्रों को योजना में प्राथमिकता दी गई है, जहां पानी की किल्लत ज्यादा है या लोग घरों में आरओ सिस्टम लगाने में सक्षम नहीं है। निगम की योजनासबसे ज्यादा वाटर एटीएम ट्रांस हिंडन और लाइन पार क्षेत्र में लगाने की है।