फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One lakh rupees withdrawn from the account of the finance worker

Ghaziabad News: फाइनेंसकर्मी के खाते से एक लाख रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:31 AM IST
सार

मोदीनगर में साइबर अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी मनोज कुमार का मोबाइल हैक कर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from the account of the finance worker

विस्तार

मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी का मोबाइल हैक कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। फाइनेंसकर्मी ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी मनोज कुमार एक फाइनेंसर के पास काम करते हैं। बताया कि बुधवार को अचानक उनके मोबाइल के सभी एप चलने बंद हो गए। मनोज कुमार ने काफी प्रयास किया मगर किसी भी एप ने काम नहीं किया। मनोज कुमार ने कस्टमर केयर पर भी संपर्क किया मगर उनके मोबाइल ने काम नहीं किया। देर शाम मोबाइल काम करने लगा। मनोज कुमार ने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो एक लाख रुपये साफ मिले। साइबर अपराधियों ने कई बार में खाते से एक लाख रुपये साफ कर दिए। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed