फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One lakh rupees withdrawn from the account by hacking the phone

Ghaziabad News: फोन हैक कर खाते से एक लाख रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from the account by hacking the phone
खोड़ा। साइबर ठगों ने खोड़ा में रहने वाले व्यक्ति का फोन हैक कर खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को फोन पर आए मैसेज से ठगी की जानकारी हुई है। पीड़ित ने डॉक्टर का नंबर निकालने के लिए ऑनलाइन संपर्क किया था। संपर्क करने के लिए साइबर ठगों ने ओटीपी लिया था। हरीश शर्मा निवासी महालक्ष्मी गार्डन फेस एक खोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें नोएडा स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर का नंबर चाहिए था। उन्होंने ऑनलाइन नंबर निकाला। चिकित्सक को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक फॉर्म भरने के लिए कहा गया। इसके बाद दस रुपये बताए गए खाते में भेजने के लिए कहा। जब वह दस रुपये बताए गए खाते में भेज रहे थे, तब पिन डालने के दौरान उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ देर बाद मोबाइल फोन सामान्य हुआ तो उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकल चुके थे। डिटेल चेक करने पर पता चला कि आरव और मोनू नाम के खातों में रुपये गए हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed