फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One community burnt shops amid communal tension in ghaziabad

गाजियाबाद: सांप्रदायिक तनाव के बीच एक संप्रदाय ने दूसरे संप्रदाय के लोगों की फूंकीं दुकानें

Mon, 25 Jan 2021 09:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jan 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
One community burnt shops amid communal tension in ghaziabad
दुकानों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम थाना इलाके के गांव रईसपुर में सोमवार की शाम को सांप्रदायिक तनाव के बीच एक संप्रदाय ने दूसरे संप्रदाय के लोगों की दुकानें फूंक दीं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार रात गांव के ही जितेंद्र चौधरी व उनके बेटे-भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। लाठी-डंडों के हमले व पथराव में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


आरोपी संप्रदाय विशेष के होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। माहौल बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स ने गांव में डेरा डाल दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आनन फानन चार लोगों को नामजद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को घायलों के पक्ष में ग्रामीणों ने पंचायत की। जिसमें हमलावरों पर एनएसए लगाने की मांग की गई। देर शाम को उस समय फिर से तनाव फैल गया जब एक संप्रदाय ने दूसरे संप्रदाय के लोगों की दुकानें फूंक दीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed