{"_id":"67be17a3fcf3809edb0648d7","slug":"one-accused-of-robbery-and-theft-arrested-in-police-encounter-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1892-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में लूट व चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में लूट व चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के बाद एक बाइक सवार युवक सुमित उर्फ भूरी उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। युवक लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित बंदफाटक इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, लूट व छिनैती के 12 से भी ज्यादा मामले दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान व नकदी भी बरामद की है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि रेलवे स्टेशन कट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी रेलवे अंडर पास की तरफ से आते हुए बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ बाइक दौड़ा दी। ओवर ब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तब आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुमित के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह पकड़ा जा सका। पूछताछ में आरोपी ने नंद नगरी निवासी दोस्त विकास के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल व चेन छिनैती की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। डीसीपी ने बताया कि उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक बाइक और 10,520 रुपये की नकदी बरामद की है।