{"_id":"66bfd6fc5db8f02f0f01a2a4","slug":"on-the-pretext-of-asking-the-address-of-the-temple-the-thieves-ran-away-with-the-hook-from-the-woman-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-443411-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंदिर का पता पूछने के बहाने महिला से कुंडा लेकर भागे टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंदिर का पता पूछने के बहाने महिला से कुंडा लेकर भागे टप्पेबाज
विज्ञापन
गाजियाबाद। मॉडल टाउन की रहने वाली उषा चौधरी से दो टप्पेबाजों जीटी रोड पर मंदिर का पता पूछने के बहाने कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद बातों में उलझाकर कुछ दूरी घूम कर आने और पीछे मुड़कर न देखने की बात कहकर कुंडल लेकर भाग गए। मामले में उषा चौधरी ने नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। घटना 15 अगस्त की दोपहर की है।
उषा चौधरी ने पुलिस शिकायत में बताया कि जब वह जीटी रोड पर थी तो दो लड़के उनके पास आए है और शिव मंदिर का पता पूछने लगे। इसके बाद उन्होंने बातों में उलझा लिया और कुंडल उतरवा लिए। कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने कागज में लिपटी हुई कुछ चीज उन्हें दी जिसमें पत्थर निकले। इसके बाद कहा कि कुछ कदम चलकर घूम कर आओ और पीछे मुड़कर मत देखना। पीछे मुड़कर देखा तो बेटे को खून की उल्टी हो जाएगी। डर के कारण वह कुछ दूरी चली और वापस आईं तो लड़के वहां नहीं मिले और उनके कुंडल लेकर भाग गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।