UP: निकाह के चंद मिनट बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को दिया तलाक, भरी बरात में इस वजह से बिगड़ी बात; जानें मामला
शादी के चंद मिनट के बाद ही पंचायत में दूल्हे से तीन तलाक बुलवाकर बरात को वापस लौटा दिया। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
विस्तार
शादी में पहले बाइक और फिर कार की मांग को लेकर विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लड़की पक्ष ने दूल्हे व परिजनों को बंधक बना लिया और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हे से तीन बार तलाक बुलवाकर मामले का निपटारा करवा दिया।
जानकारी के अनुसार युवती की बरात आई थी। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने दहेज में पहले तो बाइक मांगी और फिर कार की मांग कर डाली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके परिवार को बंधक बना लिया।
विवाद बढ़ता देख दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से तीन बार तलाक बुलवाकर मामले को समाप्त कराया। इस मामले में साहिबाबाद एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।