{"_id":"57f92ed94f1c1b94342702cb","slug":"on-air-force-day-people-suffered-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स डे पर लोगों ने झेला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स डे पर लोगों ने झेला जाम
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स-डे पर विमान जहां आसमान में करतब दिखा रहे थे वहीं सड़क पर हजारों लोग जाम में फंसे थे। शनिवार सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मोहननगर और लिंक रोड के ज्यादातर चौराहों पर जाम लगा रहा। कहीं डायवर्जन तो कहीं जाम के चलते लोग परेशान रहे।
शनिवार सुबह छह बजे से ही राजेंद्र नगर, करहेड़ा रेड लाइट और मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर वाहनों के जाने पर रोक लगा दी थी। सुबह ट्रैफिक कम होने के चलते लोगों को कम परेशानी हुई मगर ट्रैफिक बढ़ते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
साढ़े 10 बजे एयरफोर्स परेड खत्म होते ही हिंडन एयरबेस से वीआईपी के निकलने के दौरान लगातार ट्रैफिक रोका जा रहा था, जिससे मोहन नगर पर लंबा जाम लग गया। करीब साढ़े बारह बजे तक वीआईपी मूवमेंट जारी रही।
विज्ञापन
इस दौरान वाहन चालक जाम से जूझते दिखे। हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और वायुसेना के जवान जाम खुलवाने में जुटे दिखे। करीब ढाई घंटे तक लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ा।