फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On 22nd, PM will inaugurate Namo Bharat from Shatabdinagar to Modipuram.

Ghaziabad News: 22 को पीएम शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक नमो भारत का करेंगे उद्घाटन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
On 22nd, PM will inaugurate Namo Bharat from Shatabdinagar to Modipuram.
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हिंडन एयरपोर्ट स्थित मीटिंग हॉल में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने 22 फरवरी को प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मेरठ में शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक निर्मित रेलखंड का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेगे।
विज्ञापन

इस खंड के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ -साथ मेरठ और आसपास के जनपदों के समग्र विकास में तेजी आएगी। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित करने के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाएं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधाओं समेत अन्य सभी सुविधाओं का का ध्यान रखते हुए तैयारियां पूरी की जाएं। बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद न्यू अशोकनगर से मेरठ तक दौड़ने लगेगी नमो भारत ट्रेन
82 किलोमीटर के रैपिड कॉरिडोर पर मौजूदा समय में दिल्ली के न्यू अशोकनगर से मेरठ साउथ तक करीब 55 किलोमीटर के खंड में नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। पीएम के उद्घाटन के बाद ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम तक दौड़ने लगेगी। गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में प्रोजेक्ट की हुई थी शुरुआत
2019 में करीब 30 हजार करेड़ की इस परियोजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी थी। 20 अक्तूबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने रैपिड रेल के संचालन को साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक ट्रेन में सफर भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed