{"_id":"58d2a9684f1c1bb6681a4eac","slug":"officers-forgot-to-plant-and-irrigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाए और सींचना भूल गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाए और सींचना भूल गए अफसर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
plant
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौधे लगाकर अधिकारी उन्हें सींचना भूल गए। डीएम ने ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी कर हर हाल में बृहस्पतिवार तक जवाब मांगा है।वन विभाग द्वारा वर्ष भर में लगाए गए पौधे के रखरखाव की रिपोर्ट समय से नहीं आ रही। अब वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और अब तक वन विभाग की ओर से वर्ष भर में लगाए गए पौधे और उनमें से जीवित पौधों की रिपोर्ट सौ फीसदी नहीं आई है।
ऐसे में डीएम ने बुधवार को डीएफओ बीपी सिंह को बुलाया तो मालूम हुआ कि कुछ अधिकारी जिन्होंने पौधे लगाए थे, उनकी ओर से रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। इसकी वजह से विभाग का लक्ष्य पिछड़ रहा है। ऐसे में डीएम ने तुरंत उन अधिकारियों की सूची तैयार कराई है और सभी से तुरंत जवाब मंगवाया है।
विज्ञापन
डीएम ने स्पष्ट किया कि अधिकारी यदि बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट जमा नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा इस वर्ष 75 हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें से अब तक 9600 की रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। ये पौधे जीवित हैं या फिर सूख गए, नगर आयुक्त द्वारा इसकी रिपोर्ट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे ही ग्रामीण विकास अधिकारी ने भी 96 हजार पौधों में से 6090 पौधों की रिपोर्ट नहीं दी है। जबकि अन्य अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्होंने जितने पौधे लगाए, किसी की रिपोर्ट जमा नहीं की है। बुधवार को वन विभाग की ओर से भी सभी अधिकारियों से पौधों की रिपोर्ट मंगवाई गई है।
किस अधिकारी ने कितने पौधों की नहीं दी रिपोर्ट
अधिकारी पौधे
नगर आयुक्त - 9600
आवास विकास वसुंधरा - 8000
जीएम डीआईसी - 5716
भूमि संरक्षण अधिकारी - 3536
कृषि अधिकारी - 3144