{"_id":"570e7b874f1c1baf584a6afb","slug":"officer-sitting-with-money-kids-summer-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा लेकर बैठे अफसर, गर्मी में पढ़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा लेकर बैठे अफसर, गर्मी में पढ़ रहे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
summer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक स्कूलों में बिजली बिल जमा न होने से काटा गया कनेक्शन 15 दिन बाद भी जुड़ नहीं पाया है। बिजली भुगतान न होने से नगर क्षेत्र के करीब 150 स्कूलों की बिजली 26 मार्च को कट गयी है।
विज्ञापन
अब बिजली बिल की शासन से 21 लाख ग्रांट आने के बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। पैसा होने के बावजूद कनेक्शन नहीं जुड़ने से बच्चे गर्मी और अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने इस संबंध में कहा भी था कि ग्रांट जारी कर दी गई है जल्द ही हेड मास्टर के खातों में पैसा पहुंचा दिया जाएगा। बावजूद इसके अब तक किसी भी स्कूल के खाते में बिजली बिल का पैसा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर महामंत्री लईक अहमद ने बताया कि कई बार बीएसए को कहा भी गया है, हर बार वे लेखाधिकारी के पास भेज देते हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग में अधिकारियों के बीच में ही आपसी मनमुटाव चल रहा है, जिसकी वजह से बिजली बिल भुगतान की फाइल ओके नहीं हो पा रही।
क्या बोले लेखाधिकारी
शासन से जो पैसा आया था उसे बीएसए के खाते में भेजा जा चुका है। बीएसए द्वारा ही पैसा स्कूलों को या बिजली विभाग को भेजा जाएगा। - धीरज, लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग पैसा आ चुका है बिजली विभाग से सभी स्कूलों का बिल मंगाया गया है। बीच में सरकारी छुट्टियों के चलते चैकबुक भी नहीं मिल सकी है। जल्द ही बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। - डा. प्रवेश यादव