{"_id":"6a7e134509035ad581099836","slug":"off-from-accounts-through-cyber-fraud-across-three-state-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-146557-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन राज्यों में साइबर ठगी कर, खातों से उड़ाए 4.54 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन राज्यों में साइबर ठगी कर, खातों से उड़ाए 4.54 लाख रुपये
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला मोतीनगर कॉलोनी निवासी एक युवक ने तीन राज्यों के तीन खातों से करीब 4.54 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने साइबर सेल प्रभारी की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जांच के दौरान साइबर सेल टीम ने साइबर अपराधों में लिप्त एक म्यूल बैंक खाते की जांच की। इस खाते में उड़ीसा, महाराष्ट्र व केरल के तीन खातों से करीब 4.54 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड पाया गया। खाते की जांच करने पर पता चला कि यह खाता मनीष कुमार निवासी मेरठ रोड स्थित मोहल्ला मोती कॉलोनी के नाम है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी की तहरीर पर मनीष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।