फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Odisha man attempts to murder wife, accuses her of dowry death after she returns home

Ghaziabad News: ओडिशा में पत्नी की हत्या का प्रयास, घर लौटने पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Odisha man attempts to murder wife, accuses her of dowry death after she returns home
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी मीनू माथुर को पति ओडिशा स्थित भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बहाने से ले गया और हत्या का प्रयास किया। वहां नाकाम होने पर यात्रा से रात को एक बजे घर लौटकर मीनू को जहरीला पदार्थ खिला दिया। पीड़ित भाई सतीश ने मीनू के पति प्रशांत गोयल, ससुर पवन और सास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पटेल नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मीनू माथुर की शादी दो माह पूर्व प्रशांत गोयल उर्फ दीपांशु निवासी ब्रह्मपुरी घूकना नंदग्राम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही मीनू से व्यापार बढ़ाने के लिए पति ने पांच लाख की मांग कर दी। आराेप है कि नौ अप्रैल को प्रशांत गोयल भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराने मीनू को ओडिशा ले गया था और जहरीला पदार्थ देकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि ओडिशा से दोनों 11 अप्रैल की रात एक बजे लौटें तो पति ने उनकी बहन को जहरीला पदार्थ दे दिया। घंटों बाद प्रशांत गोयल ने उनकी बहन को फोन पर मीनू की मौत होने की सूचना दी। सतीश बहन के घर पहुंचे और उनको मरियम और उसके बाद यशोदा अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत बताया लेकिन सतीश फिर मीनू को दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल लेकर गए। वहां भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। 13 अप्रैल को मीनू का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed