फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Obstacle of elevated road construction will be away from floating HT line

अस्थायी एचटी लाइन से दूर होगी एलिवेटेड रोड निर्माण की बाधा

Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Obstacle of elevated road construction will be away from floating HT line
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधक बनी हाईटेंशन लाइन पर शटडाउन नहीं मिला तो जीडीए ने इसका विकल्प तलाश लिया है। अब जीडीए और पावर कारपोरेशन मिलकर पुरानी लाइन के समानांतर अस्थाई हाईटेंशन लाइन तैयार करेंगे और लोड उस पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद पुरानी एचटी लाइन की सप्लाई बंद कर एलिवेटेड रोड का अटका काम पूरा किया जाएगा। जीडीए ने इस पर प्लानिंग शुरू कर दी है। प्राधिकरण के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट ने पावर कारपोरेशन के अफसरों से अस्थाई हाईटेंशन लाइन बनाने की मांग की है। हालांकि इसमें आने वाले खर्च को जीडीए वहन करेगा।
विज्ञापन


जीडीए अफसरों ने पावर कारपोरेशन से नई लाइन बनाने के लिए एनओसी और उसका एस्टिमेट मांगा है। जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि एनएच-24 के पास हाईटेंशन लाइन एलिवेटेड रोड निर्माण में बाधक बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से इस लाइन का शटडाउन मांगा जा रहा है लेकिन गर्मी का सीजन होने की वजह से कारपोरेशन शटडाउन नहीं दे रहा। इसकी वजह से यह दूसरा विकल्प तैयार करने पर मंथन किया जा रहा है। उनका कहना है कि पावर कारपोरेशन के साथ मिलकर लाइन बनाने का काम किया जाएगा। नई लाइन बनने के बाद पुरानी लाइन में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी और एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed