फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nutritional food will be provided at Anganwadi centers through facial recognition

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब चेहरे की पहचान जरूरी: आहार वितरण प्रक्रिया में बदलाव, जानें क्यों लिया गया यह कदम

Sun, 28 Jun 2026 10:48 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 10:48 PM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब चेहरे की पहचान से पौष्टिक आहार मिलेगा। यह पारदर्शिता व फर्जीवाड़ा रोकने हेतु 1.24 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ देगा।

विज्ञापन
Nutritional food will be provided at Anganwadi centers through facial recognition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब चेहरे की पहचान (फेस रिकग्निशन) के जरिये पौष्टिक आहार वितरित किया जाएगा। शासन ने वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की है। इससे जिले के 1.24 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

केंद्रों पर इस सत्र से रेडी-टू-ईट पोषाहार का वितरण किया जाना है, जिसकी शुरुआत जल्द होगी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार का आहार उपलब्ध कराया जाएगा। पैकेटबंद पिसे हुए पोषाहार से बर्फी, हलवा, मालपुआ, पूड़ी, पकौड़ी समेत मीठे और नमकीन व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि पोषाहार की खेप आ चुकी है और जल्द ही इसका वितरण शुरू किया जाएगा। वितरण के दौरान लाभार्थियों की फेस रिकग्निशन के जरिये पहचान कर उसका विवरण पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड किया जाएगा। वर्तमान में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 98 हजार बच्चे, 377 अति कुपोषित बच्चे और करीब 26 हजार गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। इन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एरियर जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लंबित एरियर जारी होना शुरू हो गया है। कई कार्यकर्ताओं को करीब 13 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जबकि लगभग 4,500 रुपये की शेष राशि अभी मिलनी बाकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अधिकांश कार्यकर्ताओं का एरियर जारी कर दिया गया है। अभी जिनकी राशि लंबित है, उसे भी चरणबद्ध तरीके से उनके खातों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed