{"_id":"6abd6a9688903607390d8b5d","slug":"nursing-student-commits-suicide-by-jumping-from-flyover-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-989575-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नर्सिंग की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नर्सिंग की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संगठन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में सीएसएचपी स्कूल के सामने बने फ्लाईओवर से 22 वर्षीय नर्सिंग छात्रा शिवानी की गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने कूदकर जान दी है। कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए छात्रा के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।
एसीपी ने बताया कि मूलरूप से एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के लरहैटा गांव निवासी ब्रह्मानंद यहां पत्नी रेखा और दो बेटियों शिवानी व नीशू के साथ प्रताप विहार के शिवपुरी सेक्टर-नौ में रहते हैं। ब्रह्मानंद औद्योगिक क्षेत्र में पल्लेदारी करते हैं।
ब्रह्मानंद के मुताबिक, बेटी शिवानी गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते में सीएसएचपी स्कूल के सामने बने फ्लाईओवर से वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। फ्लाईओवर से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने शिवानी को नजदीकी फ्लोरेंस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।