फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number removed from Google, Rs 1.57 lakh withdrawn from account after talking

Ghaziabad News: गूगल से निकाला नंबर, बात करने के बाद खाते से निकले 1.57 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Number removed from Google, Rs 1.57 lakh withdrawn from account after talking
गाजियाबाद। गोविंदपुरम के दंपती को कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च करके बात करना महंगा पड़ गया। ठगों ने उनके खाते से 1.57 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में कविनगर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। गोविंदपुरम सी ब्लाॅक निवासी पुनीत शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी से सामान मंगवाया था। ऑर्डर करने के बाद सामान नहीं आया लेकिन देखने पर डिलीवरी होने की जानकारी एप पर अपडेट थी। इस संबंध में उन्होंने कस्टमर केयर से बात करने के लिए गूगल से नंबर निकाला। बात करने के बाद उन्होंने फोन रख दिया। रात में उनके मोबाइल पर 1.57 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। मामले में उन्होंने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed