{"_id":"57d971394f1c1b912cd49029","slug":"nrhm-scam-surrender-by-abdul-halim-former-cmo-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: वाराणसी के पूर्व सीएमओ अब्दुल हलीम ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम घोटाला: वाराणसी के पूर्व सीएमओ अब्दुल हलीम ने किया सरेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के एक नए मामले में आरोपी बने वाराणसी के पूर्व सीएमओ डा. अब्दुल हलीम ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले डा. अब्दुल हलीम वर्ष 2008 में वाराणसी के सीएमओ थे। उसी समय एनआरएचएम फंड से माध्यम से वाराणसी के सरकारी अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाओं में लाखों का घोटाला किया गया। अब्दुल हलीम इससे पहले भी एनआरएचएम घोटाले के ही मामले में जेल काट चुके हैं।
विज्ञापन
फिलहाल वह जमानत पर चल रहे थे।हाल ही में सीबीआई ने अब्दुल हलीम और दवा कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। इसी के चलते बुधवार सुबह पूर्व सीएमओ अपने अधिवक्ता के साथ सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुए और सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन