फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nowhere country like India: Farooq

भारत जैसा देश कहीं नहीं: फारुख

Thu, 05 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nowhere country like India: Farooq
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में भारत में एकता की जरूरत है। हम जब भी बंटे बाहरी लोगों ने शासन किया। अंग्रेजों ने 200 साल तक शासन किया। यही काम अब फिरकापरस्त ताकतें कर रही हैं। राम तो विश्व के राम हैं। इस तरह से वह मेरे भी राम हुए।
विज्ञापन


ऐसा बंधुत्व विश्व में सिर्फ यहीं मिल सकता है। ये बातें बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्राकट्य महोत्सव में कहीं।
विज्ञापन


कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम का जन्मोत्सव बुधवार को लोहिया नगर के हिंदी भवन में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उन्हें फख्र-ए-इंसानियत खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाट्य महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि इस देश ने दुनिया को तालीम दी, लेकिन आज बाहरी ताकतें हम पर हावी है। जब तक राम-रहीम को लड़वाने वाली लोग रहेंगे तब तक हम कमजोर ही बने रहेंगे।

अपने स्वार्थ के लिए कभी भी धर्म का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मुश्किलों से गुजर रहे देश मुश्किलों से गुजर रहा है। हमें मिलकर बचाना होगा। फारूख अब्दुल्ला ने इस मौके पर भजन ‘मेरे राम, मेरे राम, किस गली गए मोरे राम, मोरा आंगन हुआ सूना-सूना, गाकर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिग्विजय सिंह ने इस दिन को पावन दिवस बताते हुए कहा कि जो खुले मंच से हुकूमत की मुखालफत करे वही सच्चा इंसान है। एक सवाल पर दिग्विजय सिंह ने यूपी चुनाव पर कुछ बोलने से इंकार किया।

उन्हाेंने सिर्फ यही कहा कि यूपी में भाजपा हारनी चाहिए। नोटबंदी पर कहा कि आज भी बैंकों के बाहर लाइनें लग रही है। उन्होंने गोवा में पार्टी के प्रत्याशी 11 जनवरी तक फाइनल करने का दावा किया।


इस दौरान हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जीवन का उद्देश्य स्वर्ग और मोक्ष में है। धर्म निरपेक्षता ही सच्चा भारत है। मजहब को आधार बनाकर लड़ाने वालों से हमें सावधान रहना चाहिए। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, रामजन्म भूमि न्यास के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.राम विलास वेदांती, शंकराचार्य नरेंद्रानंद, स्वामी देवेंद्रानंद, फादर मानेश्वर दास पिंटो, पूर्व शहर इमाम केजेड बुखारी, कविनगर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंद्र जौली ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर आचार्य प्रमोद कृष्णम को शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed