{"_id":"574f27c84f1c1b7b74108dfd","slug":"now-you-will-not-miss-the-train-took-coach-indicator","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं छूटेगी ट्रेन, लग गए कोच इंडिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं छूटेगी ट्रेन, लग गए कोच इंडिकेटर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने नई सुविधाओं का उद्घाटन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटा यूपी का पहला रेलवे स्टेशन गाजियाबाद अब माडर्न बनेगा। बुधवार को स्टेशन के चार प्लेटफार्म पर कोच पोजिशन सिस्टम (कोच इंडिकेटर) शुरू हो गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 पर वाटर वेंडिंग मशीन और सोलर पंप भी लगाया गया है।
बुधवार को स्थानीय सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, मेयर अशु वर्मा, डीआरएम अरुण अरोड़ा ने इन नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 3 करोड़ की लागत से स्टेशन के प्लेटफार्म पर 3 लिफ्ट-2 सेट एस्केलेटर समेत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
यात्रियों को अब ट्रेन में अपना कोच तलाशने के लिए इधर-उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा। वहीं अब 20 रुपये लीटर ब्रांडेड फिल्टर्ड पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। कोच इंडिकेटर से दूर से ही पता चल जाएगा कि उनका कोच कहां है और वाटर वेंडिंग मशीन से महज एक रुपये में एक ग्लास (300 मिली.) आरओ फिल्टर्ड ठंडा पानी मिल जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक 500 मिली. पानी 3 रुपये में, एक लीटर 5 रुपये में, दो लीटर 8 रुपये में और 5 लीटर 20 रुपये में दिया जाएगा। शुभारंभ के दौरान डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा, स्टेशन अधीक्षक केएल शुक्ला, डिप्टी एसएस एसके मेहता, सीओ जीआरपी ओपी त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर आरपीएफ आरएस प्रसाद मौजूद रहे।
प्लेटफार्म 2-3 पर बनेगा वॉशेबल एप्रोन
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो और तीन पर रेलवे 2 करोड़ की लागत से वॉशेबल एप्रोन (ट्रैक के नीचे सीमेंटेड बेस) बनाएगा। इसके निर्माण से ट्रैक को धोकर साफ किया जा सकेगा। यह काम दिसंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा।
लिफ्ट-एस्केलेटर फरवरी तक होंगे चालू
स्टेशन पर बजरिया एंट्री साइड और प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 पर एक-एक एस्केलेटर (अप-डाउन) लगाया जाएगा। पंजाब लाइन यार्ड के पास नए एफओबी पर लिफ्ट लगाई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर-1-2 और 3-4 पर भी एक-एक लिफ्ट लगाई जाएंगी।
इन पर करीब 3 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। साहिबाबाद स्टेशन पर एक करोड़ की लागत से एक एफओबी का निर्माण किया जाएगा। जीटी रोड से गाजियाबाद स्टेशन तक एप्रोच रोड की मेंटेनेंस पर भी 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नया गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर के स्टेशन संवरेंगे: नया गाजियाबाद स्टेशन पर रनिंग रूम को संवारा जाएगा। यहां मेंटेनेंस वर्क कराया जाएगा। गुलधर और मुरादनगर स्टेशन पर भी नागरिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इन पर 1.61 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इनके अलावा गुलधर, दुहाई और मुरादनगर स्टेशन के लो-हाइट प्लेटफार्म को भी ऊंचा किया जाना है।
मार्च 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा धोबीघाट आरओबी
धोबीघाट आरओबी निर्माण निर्माण 20 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री व सांसद वीके सिंह ने कहा कि शिलान्यास भले लेट हो गया हो, लेकिन कंप्लीशन लेट नहीं होगा। मार्च 2018 तक आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा और इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और वह खुद जून महीने में ही इसका शिलान्यास करेंगे।
आरओबी निर्माण की मांग को लेकर लाइनपार क्षेत्र के व्यापारी काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन, घेराव कर रहे हैं। बुधवार को भी वीके सिंह के कार्यक्रम के दौरान युवा महानगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष वसीम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध करने और ज्ञापन देने पहुंचे।
हालांकि आरपीएफ ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। वीके सिंह ने अपने भाषण में विरोध करने वाले लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरओबी के लिए 25 साल में इतना शोर सुनाई नहीं दिया, जितना दो साल में सुनाई देने लगा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मसलों पर राजनीति नहीं धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिलान्यास चाहे मई महीने में होता चाहे अब जून में हो, प्रोजेक्ट अपनी निर्धारित तिथि पर ही पूरा होगा। कार्यक्रम के बाद जाते समय व्यापारियों ने फिर वीके सिंह को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नहीं लिया और आश्वासन देकर आगे बढ़ गए।