{"_id":"57e024f14f1c1b223aa83440","slug":"now-with-led-lights-jagmgaaga-city-haimast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एलईडी हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एलईडी हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएगा शहर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
अब सोडियम लाइटों की बजाय शहर एलईडी हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएगा। नगर निगम जल्द ही 100 एलईडी हाईमास्ट लाइटें खरीदेगा। इसके लिए अवस्थापना फंड से पैसा खर्च किया जाएगा। पूर्व में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
एलईडी हाईमास्ट लाइट सोडियम की अपेक्षा बिजली खपत कम करती है और रोशनी ज्यादा देती है। ऐसे में नगर निगम ने अब हाईमास्ट में भी एलईडी लाइटों को इस्तेमाल किए जाने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन
इन हाईमास्ट लाइट की ऊंचाई 12 मीटर होगी और प्रत्येक लाइट पर नगर निगम करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च करेगा। 100 लाइटों पर 1.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इस योजना को अवस्थापना फंड से लागू करने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन
बीते दिनों मंडलायुक्त से इसे मंजूरी मिलने के बाद अब निगम का प्रकाश विभाग लाइटों की खरीद के लिए टेंडर कॉल करने की तैयारी कर रहा है। अपर नगर आयुक्त व प्रकाश विभाग प्रभारी डीके सिन्हा ने बताया कि जल्द ही टेंडर कॉल कर हाईमास्ट लाइटें खरीदीं जाएंगी। यह लाइटें जरूरत के मुताबिक बड़े चौराहों-तिराहों पर लगाई जाएंगी।