फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now until June 25 will give tips online

अब 25 जून तक दे सकेंगे आनलाइन सुझाव

Thu, 16 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now until June 25 will give tips online
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के लिए अब लोग 25 जून तक सुझाव दे सकेंगे। गाजियाबाद की कंसलटेंट फर्म केपीएमजी सुझाव की अंतिम तारीख 15 जून से बढ़ाकर 25 जून किए जाने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को ई-मेल भेजेगी।

विज्ञापन


निगम अधिकारियों का कहना है कि तारीख बढ़ाने पर सहमति मिल जाएगी। उधर, कंसलटेंट फर्म अब स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) बनाने में जुट गई है । 30 जून तक यह प्रपोजल केंद्र सरकार को भेजा जाना है।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय केंद्र सरकार की वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी के लिए आनलाइन सुझाव ले रही है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल गाजियाबाद समेत अलग-अलग शहरों के लिए अलग सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने सुझाव के लिए 15 जून अंतिम तारीख तय की थी, लेकिन गाजियाबाद नगर निगम अंतिम तारीख को बढ़वाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि कंसलटेंट फर्म शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को ई-मेल भेजकर तारीख बढ़ाने का आग्रह करेगी।


उन्होंने बताया कि चूंकि केंद्र सरकार भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में जन सहभागिता को ज्यादा तवज्जो दे रही है, ऐसे में सुझाव लेने के लिए कुछ दिन की मोहलत और मिल सकती है। अंतिम तारीख 25 जून हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed