{"_id":"5819fdef4f1c1bab31436e1f","slug":"now-the-twins-are-15-names-on-the-electoral-roll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 तक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 तक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अब एक और मौका दिया है। आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर से बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2017 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इस तारीख को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा अपना नाम नई मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह अभियान 31 अक्तूबर तक ही चलना था, मगर अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एडीएम ने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराए जाने के साथ ही पहचान पत्र में त्रुटियों को भी दूर कराया जा सकता है। इसके अलावा नाम कटवाने और जुड़वाने संबंधी कार्य भी 15 नवंबर तक कराए जा सकते हैं।
इसके लिए अपने ही बूथ पर पहुंचकर वहां मौजूद बीएलओ को संबंधित फार्म भरकर देना होगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।