{"_id":"585ecdbb4f1c1b1864e3d54e","slug":"now-the-problem-is-the-sewer-trunk-line-to-start-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीवर समस्या दूर होगी,ट्रंक लाइन की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीवर समस्या दूर होगी,ट्रंक लाइन की सफाई शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर की सीवर जाम की दशकों पुरानी समस्या अब दूर हो जाएगी। 15 किलोमीटर लंबी शहर की मेन ट्रंक लाइन की सफाई कराकर इसमें पीवीसी कोटिंग भी कराई जाएगी। ट्रंक लाइन की सफाई और कोटिंग पर केंद्र, प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर 119 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।
ट्रंक लाइन साफ हो जाने के बाद कविनगर, राजनगर, नेहरू नगर, संजय नगर, अशोक नगर समेत 50 से ज्यादा कालोनियों में सीवर जाम की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। शनिवार को महापौर अशु वर्मा, जल निगम व नगर निगम अधिकारियों ने डूंडाहेड़ा एसटीपी में इस कार्य का शुभारंभ किया।
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि पुराने शहर का सीवरेज इसी ट्रंक लाइन से डूंडाहेड़ा में ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है। जगह-जगह नाले और ट्रंक लाइन एक साथ जुड़ गई हैं और करीब 70 फीसदी लाइन चोक हो चुकी है। इसकी वजह से सीवरेज एसटीपी तक नहीं पहुंच पा रहा है और कालोनियों में ओवरफ्लो करने लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ‘अमृत’ योजना से इसकी सफाई के लिए फंड मंजूर हो चुका है। निर्धारित हिस्सेदारी में फंड देकर ट्रंक लाइन की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रंक लाइन की सफाई के साथ-साथ कमजोर हो चुकी लाइन पर पीवीसी कोटिंग भी कराई जाएगी।
इससे लाइन की लाइफ करीब 25 से 30 साल बढ़ जाएगी। सीवरेज का फ्लो भी पहले से तेज हो जाएगा। कार्यदायी संस्था जल निगम के इंजीनियरों ने बताया कि सफाई से पहले कैमरों के जरिए लाइन में देखा जाएगा कि कहां से लाइन ज्यादा जाम है और किन स्थानों पर डैमेज है।
इसके बाद आधुनिक मशीनों के जरिए काम शुरू होगा। लाइन की सफाई और पीवीसी कोटिंग का काम करीब दो साल में पूरा होगा। इस दौरान भाजपा पार्षद प्रवीन चौधरी, राजेंद्र त्यागी, मनवीर नागर, नगर निगम की महाप्रबंधक मंजू रानी गुप्ता, जलकल अभियंता आरके यादव मौजूद रहे।