फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the head will be able to directly communicate with MP?

अब प्रधान सीधे कर सकेंगे सांसद से संवाद

Sun, 25 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now the head will be able to directly communicate with MP?
vk singh - फोटो : अमर उजाला

अब गाजियाबाद के गांव भी डिजिटल क्रांति के जरिए अपने सांसद से जुड़ेंगे। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ और बागपत सांसद सत्यपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा की मौजूदगी में रविवार को एक वेबसाइट लांच की। ‘

विज्ञापन


ग्राम्य विकास’ नाम की इस वेबसाइट के जरिए केंद्र सरकार की किसानों और ग्राम पंचायतों से संबंधित योजनाएं ग्राम प्रधानों और गांवों तक पहुंचेंगी। गावों की समस्याएं और जरूरतों को भी सांसद तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आरकेजीआईटी कॉलेज के पास भाजपा की ओर से आयोजित ‘ग्राम विकास में ग्राम पंचायत का योगदान’ संगोष्ठी के दौरान यह वेबसाइट लांच की गई। इस दौरान सांसद वीके सिंह ने बताया कि वह अपनी सांसद निधि से सभी गांवों में प्रधानों को एक कंप्यूटर और प्रिंटर भी लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और बेहतर संवाद के लिए यह वेबसाइट लांच की गई है। ग्राम प्रधानों को कंप्यूटर की बेसिक ट्रेनिंग और वेबसाइट के प्रयोग की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा व राज्यसभा में वीके सिंह पहले सांसद हैं, जिन्होंने गांवों को डिजिटल व्यवस्था के जरिए सांसद और केंद्र सरकार से जोड़ने का काम किया है।

उनका अनुसरण अब वह खुद और अन्य सांसद भी करेंगे। कार्यक्रम में कई गांवों के प्रधान, आरकेजीआईटी के चेयरमैन दिनेश गोयल, महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, पार्षद प्रवीन चौधरी, मनवीर नागर, लवली कौर, सौरभ जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
..
2017 अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा धोबीघाट आरओबी
सांसद वीके सिंह ने बताया कि धोबीघाट आरओबी के वर्क आर्डर जारी होने के बाद 15 जनवरी तक निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण भले ही देरी से शुरू हुआ हो, लेकिन पूरा अपने समय पर होगा। इसके लिए तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2017 तक आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा।

..
एनएच-24 के चौड़ीकरण में कांग्रेस ने लगाया अड़ंगा
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि एनएच-24 के चौड़ीकरण का काम तीन हिस्सों में होना है। दो हिस्सों का काम शुरू हो चुका है। यूपी गेट से डासना तक के हिस्से को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। उन्होंने कांग्रेस पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कोर्ट से जनहित में निर्णय आने की उम्मीद जताई और कहा कि कोर्ट से निर्णय आने पर इस हिस्से का काम भी शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed