{"_id":"57014c224f1c1b1921c810f0","slug":"now-the-computer-s-mouse-from-the-track-will-be-ready-for-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंप्यूटर के माउस से ट्रेनों के लिए तैयार हो जाएगा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कंप्यूटर के माउस से ट्रेनों के लिए तैयार हो जाएगा ट्रैक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कंप्यूटर के माउस से ट्रेनों के लिए रास्ता तैयार हो जाएगा। इसके लिए मैनुअल लीवर डाउन नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने दादरी और गाजियाबाद के बीच मैनुअल प्वाइंट को ऑटोमेटिक प्वाइंट में बदल दिया है। चिपियाना हाल्ट पर भी रेलवे ने इस सिस्टम को कंप्यूटराइज्ड कर दिया है। गाजियाबाद-दिल्ली के बीच यह सिस्टम पहले से लागू है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब जिस रूट पर की ट्रेन स्टेशन पर आएगी, उसकी लोकेशन के देखकर उसका ट्रैक कंप्यूटर से ही तैयार हो जाएगा। कर्मचारियों को बार-बार उठकर लीवर अप-डाउन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि यह सिस्टम कंप्यूटराइज्ड हो जाने से काम आसान हो जाएगा, गलती की संभावना भी बेहद कम हो जाएगी। डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि दादरी के पास यह सिस्टम पहले से लागू हो चुका है। अब चिपियाना में भी प्वाइंट्स को कंप्यूटर से ऑपरेट किया जाने लगा है।
विज्ञापन