{"_id":"5735f9c14f1c1bbc6b9198e8","slug":"now-sho-unipol-fell-on-the-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएचओ की जीप पर गिरा यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसएचओ की जीप पर गिरा यूनिपोल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
unipol
- फोटो : अमर उजाला
कैनिलवर्थ फ्लाईओवर पर एक यूनिपोल एसएचओ सिहानी गेट की सरकारी जीप पर गिर गया। कार में एसएचओ, ड्राइवर और हमराह सवार थे। हमराह को गंभीर चोट आई, एसएचओ और ड्राइवर बच गए। इस दौरान एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया, चालक बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे एसपी सिटी ऑफिस से मीटिंग के बाद लौट रहे थे। जीडीए के सामने कैनिलवर्थ फ्लाईओवर के पास कार पहुंचते ही अचानक यूनिपोल कार के अगले हिस्से पर गिरा। कार क्षतिग्रस्त हो गई, हमराह संजय घायल हो गया।
विज्ञापन
कार अनियंत्रित हो गई, ड्राइवर उदयवीर ने सूझबूझ दिखाकर कार पर नियंत्रण पाया। एसएचओ ने बताया कि घायल हमराह का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
पता किया जा रहा है कि यूनिपोल किस कंपनी ने लगवाया हुआ था। बता दें कि पांच मई को जीटी रोड पर भी एक यूनिपोल तीन वाहनों पर गिर गया था। हादसे में दस लोगों को चोट आई थी।
विज्ञापन
डायवर्जन कर निकाले गए वाहन: इस दौरान एक घंटे तक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन गुजारे। हापुड़ चुंगी से हापुड़ मोड़ की तरफ जाने वाले वाहन कैनिलवर्थ फ्लाईओवर के नीचे से निकाले गए। यूनिपोल रात करीब एक बजे हटाया गया।