{"_id":"58ee43554f1c1bc342cf5922","slug":"now-post-offices-will-register-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर में भी होगा बेरोजगारों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर में भी होगा बेरोजगारों का पंजीकरण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। रोजगार पंजीकरण के लिए अब सेवायोजन कार्यालय का ही चक्कर लगाना जरूरी नहीं। बेरोजगार युवक-युवतियां अब अपने आसपास के डाकघर में भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि सभी डाकघरों पर बेरोजगारों के पंजीकरण के लिए काउंटर बनाया जाएगा। डाकघर को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट से अटैच किया गया है। डाकघर से बेरोजगारों का पंजीकरण कर इसे सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
जेएस बिष्ट ने बताया कि दरअसल गांव देहात में पोस्ट ऑफिस ही लोगों को जोड़ने का बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शासन के आदेश के बाद डाकघरों में एक काउंटर बेरोजगारों का पंजीकरण करने के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन