फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now getting the map approved is cheaper, development fee reduced by Rs 50 per square meter.

Ghaziabad News: अब नक्शा पास कराना सस्ता, विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर 50 रुपये घटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now getting the map approved is cheaper, development fee reduced by Rs 50 per square meter.
मेरठ में एचपीडीए की बोर्ड बैठक करते कमिश्नर। स्रोत एचपीडीए
हापुड़। अब हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में नक्शा पास कराने पर लोगों पर कम आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्राधिकरण ने 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर विकास शुल्क में कटौती की है। वहीं, अब वेयरहाउस के लिए 18 मीटर के स्थान पर सात मीटर चौड़ी सड़क पर नक्शा पास होगा। इसके अलावा हरिपुर आवासीय योजना के लिए 30 की जगह 45 हेक्टेयर जमीन की खरीद होगी। इससे जिलेवासियों को आनंद विहार व प्रीत विहार के बाद नई बड़ी आवासीय योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त भानू चंद गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार की रात मेरठ में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड बैठक हुई, इसमें सभी 11 प्रस्ताव पास हुए। प्राधिकरण के वीसी मुकेश चंद्र ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास (विकास शुल्क का निर्धारण, उदग्रहण व संग्रहण) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2026 को लागू करने का प्रस्ताव सात नंबर पर था।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार, प्राधिकरण पहले विकास शुल्क के रूप में प्रति वर्ग मीटर 1070 रुपये लेता था, लेकिन अब नए नियम के अनुसार 1020 प्रति वर्ग मीटर का विकास शुल्क लिया जाएगा। इससे नक्शा पास करने में लाभ मिलेगा और प्राधिकरण की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या आठ के अनुसार, राज्य सरकार आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नियंत्रणाधीन अभिकरणों में वर्तमान में प्रभावी उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन व विकास उपविधि और आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स 2025 में संशोधन किया गया है, इसमें अब कृषि क्षेत्र में वेयरहाउस का नक्शा पास कराने के लिए 18 मीटर के स्थान पर सात मीटर चौड़ाई वाली सड़क शामिल की गई है। जिले में धौलाना और पिलखुवा क्षेत्र में वेयरहाउस की मांग अधिक है, लेकिन सड़क की चौड़ाई को लेकर नक्शे स्वीकृत नहीं हो रहे थे। अब नए संशोधन के बाद वेयरहाउस का निर्माण होगा।

वहीं, प्राधिकरण सेवा में मृतक सेवा आश्रित नियमावली लागू की गई है। इसके अलावा प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय योजनाओं में रिक्त रह गए दुर्बल आय वर्ग, अल्प आय वर्ग व मध्यम आय वर्ग भवनों का मूल्य वित्तीय यथावत रखने और पहले आओ, पहले पाओ योजना के अंतर्गत विक्रय करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।
बैठक में डीएम कविता मीना, वीसी मुकेश चंद्र, प्रभारी सचिव अमित कादियान, टीपी राजीव रतन शाह, सदस्य मुनेश त्यागी, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed