{"_id":"57cf08cc4f1c1b3d3b318815","slug":"now-fogging-will-twice-municipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिन में दो बार फॉगिंग कराएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिन में दो बार फॉगिंग कराएगा नगर निगम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
zfgsdfgrse
- फोटो : Getty Images
मच्छरों का ‘कहर’ बढ़ा तो नगर निगम ने भी उनसे निपटने की रणनीति बदल दी। अब नगर निगम दिन में केवल एक बार नहीं बल्कि दिन में दो बार फॉगिंग कराएगा। सुबह पांच बजे से ही नगर निगम की फॉगिंग मशीनें कालोनियों में ‘गड़गड़ाती’ नजर आएंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को महापौर अशु वर्मा ने अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक कर दो बार फॉगिंग कराने का निर्णय लिया।नगर निगम ने शाम का जो फॉगिंग शेड्यूल तय किया है, वह बरकरार रहेगा। इसके साथ-साथ सुबह पांच बजे निगम किसी एक जोन में पांच बड़ी फॉगिंग मशीनें उतारेगा।
विज्ञापन
पांच मशीनों से कालोनी के अधिकांश हिस्से में एक साथ दवा का धुआं किया जाएगा, ताकि मच्छरों पर प्रभावी असर पड़े। शाम के समय यह मशीनें अपने-अपने जोन में काम करेंगी। पहले प्रतिदिन निगम की मशीन सिर्फ शाम को दो घंटे चलती थी, लेकिन अब रोजाना छह घंटे फॉगिंग होगी। नगर निगम की फॉगिंग मशीनों वाले वाहनों पर लाउड स्पीकर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इन लाउड स्पीकर के जरिए फॉगिंग के दौरान सुबह लोगों को दरवाजे-खिड़की खुलवाए जाएंगे ताकि धुआं घरों के अंदर तक पहुंच सके। महापौर ने निगम अधिकारियों को छोटी मशीनों से भी वार्डों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में सेनेट्री इंस्पेक्टर वीके शर्मा, योगेंद्र यादव, अशोक सिंघल मौजूद रहे।