फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now, even at 11 at night just to get Meerut

अब रात को 11 बजे भी मिलेगी मेरठ के लिए बस

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Now, even at 11 at night just to get Meerut
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कौशांबी बस डिपो से मेरठ जाने वाले यात्रियों को अब बस के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। रोडवेज ने मेरठ रूट की बसों के चक्कर बढ़ा दिए हैं। अब एक बस 24 घंटे में मेरठ के लिए तीन चक्कर लगाएगी। अभी तक एक बस दो चक्कर ही लगाती थी। देर रात 11 बजे तक भी मेरठ के लिए बस मिल सकेगी।
विज्ञापन


कौशांबी डिपो से मेरठ के लिए बसों का संचालन होता है। इस रूट पर 40 से अधिक अनुबंधित बसें चलाई जाती हैं। कौशांबी से काफी संख्या में यात्री मेरठ जाते हैं। इस वजह से बसों में हमेशा ही भीड़ रहती है। मेरठ जाने वाली बस पहले दो ही चक्कर लगाती थी।
विज्ञापन


इस वजह से नौ बजे के बाद एक दो ही बस बचती थीं। समस्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों के चक्कर बढ़ाए हैं। अब एक बस को दिन में तीन चक्कर लगाने होंगे। ऐसा नहीं होने बस मालिकों को होने वाले भुगतान में से रोडवेज की ओर से राशि काट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो मेरठ आने-जाने में करीब चार घंटे का समय लगता है। बस दो चक्कर पूरा कर डिपो में खड़ी हो जाती थी। ऐसे में यात्रियों को बस समय पर नहीं मिलती थी। बस का एक चक्कर बढ़ने से मेरठ रूट पर बसों की सर्विस अच्छी हो जाएगी।


देर रात तक यात्रियों को बसों की सुविधा मिलेगी। आरएम पीके बोस ने बताया कि पहले एक बस दो ही चक्कर लगाती थी। अब दिन में तीन चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर बस मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed