{"_id":"579501ee4f1c1b2832c4b823","slug":"now-doing-the-rounds-of-licensing-hookah-bar-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाइसेंस को चक्कर काट रहे हुक्का बार संचालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाइसेंस को चक्कर काट रहे हुक्का बार संचालक
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
hukkah bar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुक्का बार की सच्चाई सामने आने और प्रशासन की सख्ती पर अब बार संचालक लाइसेंस के लिए चक्कर काट रहे हैं। आबकारी अधिकारी, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लाइसेंस देने की मांग की जा रही है। हालांकि आबकारी विभाग और पुलिस बारों पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि उनके पास हुक्का बार संचालक पहुंच रहे हैं और लाइसेंस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के पास हुक्का बारों को लाइसेंस देने का अधिकार नहीं है। ऐसे में बारों पर छापेमारी की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि तुरंत अवैध हुक्का बारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपे, जिससे सभी हुक्का बार को चिंहित कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि हुक्का बार संचालक चौकी पर जाकर लाइसेंस बनवाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सीओ का कहना है कि बिना लाइसेंस के चला रहे हुक्का बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कालोनी के माल्स में चल रहे हुक्का बारों को अगर लाइसेंस दिया जाता है तो कंफेडरेशन ऑफ वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए इसका विरोध करेगी। कंफेडरेशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि वह मामले में जल्द ही डीएम से मुलाकात करेंगे और कालोनियों के बीच बने मॉल्स में चल रहे सभी हुक्का बारों को सील कराने की मांग करेंगे।
आबकारी इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि हुक्का बारों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से बात हो चुकी है। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस बल व्यस्त है। कांवड़ यात्रा के बाद सभी हुक्का बारों पर छापेमारी की योजना तैयार की गई है।