फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now BJP has become a warehouse of corrupt people: Akhilesh

अब भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है भाजपा : अखिलेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Now BJP has become a warehouse of corrupt people: Akhilesh
साहिबाबाद। संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बाॅन्ड ने भाजपा का बैंड बजा दिया। भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करके उनकी कमाई भी ले रही है। भाजपा का एक ही नारा है झूठ बोलना और लूटना। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में चले जाएंगे। चुनाव बाद भाजपा का सफाया होने जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, देश की जनता बदलाव चाहती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से बदलाव की हवा चल रही है। चुनाव के होर्डिंग में डबल इंजन की सरकार नजर नहीं आ रही है। पीएम का नाम लिए बगैर कहा कि जो एक तस्वीर दिख रही है, वह भी चुनाव के बाद गायब हो जाएगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा की हार होने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पेपर लीक करके प्रदेश सरकार ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इससे हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के 2.60 लाख वोट कम हुए हैं। भाजपा की हर बात झूठी निकली। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसान दुखी हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। भाजपा ने विकास के जो सपने दिखाए, वे भी अधूरे हैं। इनका नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता बूथ की चौकीदारी करेंगे, तो निश्चित रूप से जीत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरीबी को झटका जरूर देंगे

सवाल-जवाब
सवाल : एक झटके में गरीबी खत्म करने के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जादूगर कहा है। आप दोनों के पास गरीबी खत्म करने का कौन सा जादू है?

जवाब : गरीबी को एक झटके में नहीं मिटा सकते लेकिन गरीबी को झटका जरूर देंगे। प्रधानमंत्री ने 22-25 लोगों पर पूरा ध्यान दिया। इन 22 लोगों के पास जितना पैसा है, उतना देश के 70 करोड़ लोगों के पास है। हम जाति जनगणना कराएंगे।



सवाल : कांग्रेस के घोषणापत्र से अलग क्या समाजवादी पार्टी का अपना भी कोई घोषणा पत्र है?
जवाब : इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र सभी के विचारों से बना है। समाजवादी पार्टी भी जाति जनगणना कराकर समाज के लोगों को अधिकार देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed