Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now, a notice of power disconnection arrives after Diwali; residents say they are being punished for the builder's actions.

Ghaziabad News: अब दिवाली बाद बिजली कटने का नोटिस, निवासी बोले बिल्डर के किए की सजा मिल रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now, a notice of power disconnection arrives after Diwali; residents say they are being punished for the builder's actions.

विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित जयपुरिया सनराइज और सैंगा सिटी पर ऊर्जा निगम के करोड़ों रुपये बकाया होने के मामले में निवासियों की चिंता कम नहीं हो रही है। अब फिर ऊर्जा निगम ने दोनों बिल्डरों को नोटिस जारी कर कहा है कि वह दिवाली बाद पूरा बकाया को जमा कर दें। अन्यथा उनकी बिजली काट दी जाएगी। बार-बार ऊर्जा निगम के इन नोटिसों से निवासियों का कहना है कि उनको बिल्डर के किए की सजा भुगतनी पड़ रही है।



जयपुरिया सनराइज ग्रीन सिटी पर ऊर्जा निगम का 1.79 करोड़ और सैंगा सिटी पर 1.18 करोड़ बकाया चल रहा था। 20 अक्तूबर को दोनों को सात दिन के अंदर बिल जमा करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद जयपुरिया ने करीब एक करोड़ की धनराशि जमा कर दी। ऊर्जा निगम ने शेष राशि को भी जमा करने को कहा है। सैंगा सिटी के रवैये को लेकर ऊर्जा निगम ज्यादा सख्त है। ऊर्जा निगम जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया दोनों बिल्डरों को अब दिवाली तक का समय दिया गया है। इसके बाद इनकी आपूर्ति बिना पूर्व सूचना काट दी जाएगी। फिलहाल त्योहार पर उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए यह मोहलत दी गई है।
विज्ञापन




-निवासी बोले...बिल्डर के किए की मिल रही सजा :



स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 15 हजार में 30 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ऊर्जा निगम से सीधे कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके बावजूद उनकी बिजली भी काटी जा रही है। दूसरे उपभोक्ता भी बिल्डर को समय पर भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में बिल्डर के किए की सजा सबको मिल रही है। ऊर्जा निगम को इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed