फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notices Issued to Those Illegally Occupying Ancient Heritage Inn

Ghaziabad News: प्राचीन धरोहर सराय पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to Those Illegally Occupying Ancient Heritage Inn
मुरादनगर। मैन बाजार स्थित प्राचीन धरोहर सराय पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने नोटिस जारी किया है। वर्षों से सराय की सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर अवैध टावर लगवाने वाले कब्जाधारक टावर कंपनियों से लाखों रुपये मासिक किराया वसूल रहे थे।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प एशियन फाउंडेशन नामक सामाजिक संस्था की शिकायत पर कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस जारी होने से सराय में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई को सही बताया है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि ऐतिहासिक सराय जैसी इमारत पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी और ऐतिहासिक संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया जाएगा। तय समय सीमा पर कब्जा न हटाने पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा। इसका खर्च भी कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। यदि किसी के पास वैध कागजात हैं, तो वे नगर पालिका कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सराय जैसी धरोहर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सराय की एक प्रमुख ऐतिहासिक पहचान :
मुगल कालीन वास्तुकला की यह इमारत यात्रियों के ठहरने के लिए बनाई गई थी, जो आज भी अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करती है। पिछले कई वर्षों से इसकी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराय में रहने वाले 35 लोगों को जारी किए गए नोटिस
मकसूद पुत्र अब्दुल, मुकीम पुत्र सईद, फासिल पुत्र महफूज, सरताज पुत्र अब्दुल, रहम इलाही पुत्र मेहरू, मुल्ला तौसीफ पुत्र रशीद, दिलशाद पुत्र इश्तियाक, गुलफाम पुत्र जुल्लन, अम्मी पत्नी निजामुद्दीन, मकसूद पुत्र यामीन, यूसुफ पुत्र इब्राहीम, मुशीद पुत्र सईद, गुलजार पुत्र अलीमुद्दीन, रफीक पुत्र मजीद, एजाज अहमद पुत्र हफीजुद्दीन इनके अलावा भी अन्य लोगों के खिलाफ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed