फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notices issued to 70 schools for negligence in creating APAAR IDs

Ghaziabad News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर 70 स्कूलों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 70 schools for negligence in creating APAAR IDs
गाजियाबाद। छात्रों की अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर 70 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों ने पिछले तीन माह से छात्रों की अपार आईडी बनाने का काम पूरा नहीं किया है। नोटिस पाने वाले स्कूलों में कई नामचीन शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही पर संज्ञान लिया है। बीएसए ओपी यादव ने बताया कि अपार आईडी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है।
विज्ञापन

बताया कि जिले निजी, सरकारी और एडेड विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से अब तक सिर्फ एक डेढ़ लाख की ही अपार आईडी बन पाई है। शेष दो लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी विद्यालयों की ओर से नहीं बनाई गई है। इसके लिए इनको कई बार पत्र भी भेजा गया है। अब नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इनमें नामचीन शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। बताया कि आईडी छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करती है। इससे उनके शैक्षिक प्रगति को ट्रैक करना आसान हो जाता है। विभाग ने सभी स्कूलों को अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई स्कूलों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। अब इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपार आईडी वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी पहल का हिस्सा है। यह छात्रों के लिए एक स्थायी शैक्षणिक खाता संख्या है। इसमें उनके सभी शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रमाणपत्रों का विवरण होता है। यह छात्रों को विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करती है। इससे शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ती है।

नोटिस में स्कूलों से देरी का पूछा कारण
शिक्षा विभाग ने स्कूलों की इस अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की है। नोटिस में स्कूलों से देरी का कारण पूछा गया है। विभाग ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी है। स्कूलों को एक माह में समय सीमा के भीतर अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed