फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notices issued to 11540 vehicle owners with outstanding dues exceeding 20000

Ghaziabad: 20 हजार से अधिक बकाया वाले 11540 वाहन स्वामियों को नोटिस, जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
सार

संभागीय परिवहन विभाग ने सड़क टैक्स बकाया व्यावसायिक वाहन मालिकों पर कार्रवाई शुरू की। 11 हजार से अधिक को नोटिस भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Notices issued to 11540 vehicle owners with outstanding dues exceeding 20000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

संभागीय परिवहन विभाग ने रोड टैक्स नहीं जमा करने वाले व्यावसायिक वाहन मालिकों के खिलाफ अब कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 11 हजार से अधिक ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इनके ऊपर टैक्स के 20 हजार से अधिक रुपये बकाया हैं। इस लापरवाही से सरकार का लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व बकाया है।

विज्ञापन


ऐसे वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की ओर से अब नोटिस भेजकर बकाया रकम जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तय समय सीमा में टैक्स जमा न करने पर उनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यह आरसी सीधे जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें वाहन की कुर्की, बैंक खाते सीज करने और गंभीर मामलों में जेल तक की कार्रवाई संभव है। जिन वाहन मालिकों की गाड़ियां कबाड़ हो चुकी हैं या लंबे समय से सड़क पर नहीं चल रही हैं, वे 15 दिन के भीतर आरटीओ कार्यालय में संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed