फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Notbandi four times the post office account

नोटबंदी: चार गुना बढ़ गए डाक घर में खाते

Tue, 06 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Notbandi four times the post office account
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल

नोट बंदी ने सूने पड़े पोस्ट ऑफिस को गुलजार कर दिया है। जहां महीने भर में सौ खाते खुलते थे, वहीं नोटबंदी के बाद से इतने खाते दो-तीन दिन में ही खुल रहे हैं। 22 दिन में डाकघरों में खाता खुलवाने वालों की संख्या चार गुना हो गई है।

विज्ञापन


सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि  24 नवंबर के बाद से संख्या अधिक बढ़ी और  30 नवंबर तक अकेले गाजियाबाद के 38 डाकघरों में 4740 खाते खोले गए। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा नोएडा और हापुड़ के मुकाबले अधिक है। गाजियाबाद समेत नोएडा और हापुड़ में कुल 10 हजार नए खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन


खाते में इजाफे की वजह
खाते खोलने में ज्यादा दस्तावेज नहीं लगाने पड़ते हैं। बैंक के मुकाबले डाकघर के काउंटर पर कम भीड़ होती है। बचत खाते में पुराने नोट भी जमा कराए जा रहे हैं। किसी भी परेशानी पर सीनियर पोस्ट मास्टर तक आसान पहुंच से जल्द समाधान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता खुलवाने की भीड़ देख अब 100 रुपये किया एमाउंट
सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए खाता खुलवाने के लिए सौ रुपये जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। शून्य बैलेंस पर खाता खुलवाने के बाद सैकड़ों लोग अभी तक पासबुक लेने भी नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed