फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Not improved the city's ATM system

शहर के एटीएम की सुधरी नहीं व्यवस्था

Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Not improved the city's ATM system
 बैंकों के हालात बदले नहीं - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। नोटबंदी के 56 दिन बाद भी शहर के एटीएम की व्यवस्था सुधरी नहीं है। मंगलवार को यह स्थिति थी कि एसबीआई और पीएनबी में कैश ही नहीं आया। बैंकों के पास जो कैश था वही बांटा गया। जबकि पीएनबी के एक भी एटीएम से कैश नहीं मिला। यही हाल अन्य बैंकों के एटीएम का भी रहा। शहर के 70 प्रतिशत एटीएम बंद पड़े हैं।

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से बैंकाें की व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन एटीएम की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के 70 प्रतिशत एटीएम या तो बंद हैं या फिर उनका शटर डाउन है। मंगलवार को आरबीआई से कैश नहीं आने की वजह से एसबीआई और पीएनबी जैसे बड़े बैंकों में लोगों को पूरा कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन


बैंकों के पास जो पूर्व में कैश जमा था, वही लोगों को दिया गया। जबकि सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स समेत अन्य बैंकों में लोगों को निर्धारित 24 हजार रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम के हैं बुरा हाल
नोटबंदी के बाद से एटीएम को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। यही वजह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी सभी एटीएम शुरू नहीं हो पाए हैं। आर्य नगर चौक स्थित एचडीएफसी, आईसीसीआईसी और एक्सिस बैंक के एटीएम बंद हैं।

अंबेडकर रोड और नेहरू नगर स्थित पीएनबी के एटीएम में बीती पांच नवंबर से कैश ही नहीं डाला गया। मालीवाड़ा स्थित धनलक्ष्मी बैंक, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के शटर डाउन हैं। आरडीसी में एचडीएफसी, करुर वैश्य बैंक, के एटीएम ही चल रहे हैं।


अंबेडकर रोड स्थित एचडीएफीसी बैंक के दोनों एटीएम बंद है। यहां सिर्फ एक्सिस बैंक और देना बैंक के एटीएम से ही कैश निकल रहा है। दूसरी ओर जिन एटीएम से कैश मिल रहा है, उनमें से ज्यादातर में पांच सौ के नोट नहीं है। बहुत ही कम एटीएम है, जिनमें पांच सौ का नोट है। ऐसे में सभी एटीएम से 4500 रुपये की निर्धारित राशि नहीं निकल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed