{"_id":"6924bcc6a18eb92f070f65cc","slug":"not-even-an-inch-of-corporation-land-will-be-allowed-to-be-encroached-mayor-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-768219-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की एक इंच भूमि को नहीं होने दिया जाएगा कब्जा : महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की एक इंच भूमि को नहीं होने दिया जाएगा कब्जा : महापौर
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए मेयर सुनीता दयाल ने सोमवार को एडीएम सदर और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने साफ कहा कि नगर निगम की एक इंच भूमि भी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि अवैध कब्जा करने वालों पर अब सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम की जमीनों के चिह्निकरण में तहसील का सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के अतिक्रमण को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सामूहिक कार्रवाई के तहत न केवल जमीनें कब्जा मुक्त कराई जाएंगी बल्कि भूमाफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। अब तक निगम कई सौ करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कब्जे से मुक्त करा चुका है।
उन्होंने कहा कि कई जगह वर्षों पुराने कब्जे हटाए गए हैं लेकिन भूमाफिया बार-बार नई प्लानिंग करते रहते हैं। मेयर ने यह भी बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों पर नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए उपयोगी योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि शहर के विकास को गति मिल सके। बैठक में शहर के कई क्षेत्रों में स्थित निगम की जमीनों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें सिहानी, मरियम नगर नंदग्राम, कैला भट्टा, अर्थला, रजापुर, अकबरपुर बेहरामपुर, सदरपुर, न्यू हिंडन विहार और सुदामापुरी समेत कई जगह शामिल रहीं।