{"_id":"587e476b4f1c1b665feff897","slug":"no-rallies-gas-giants-could-fly-balloons-and-toys-remote","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों की रैलियों में नहीं उड़ सकेंगे गैस के गुब्बारे और रिमोट वाले खिलौने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों की रैलियों में नहीं उड़ सकेंगे गैस के गुब्बारे और रिमोट वाले खिलौने
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारों की जांच की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्गजों की रैलियों में गैस के गुब्बारे और रिमोट वाले खिलौने नहीं उड़ सकेंगे। गाजियाबाद पुलिस ने वीवीआईपी रैलियों के मद्देनजर फुलप्रूफ सिक्योरिटी का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
चुनावी रैलियों में यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, रालोद नेता जयंत चौधरी, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आदि आ सकते हैं।
विज्ञापन
इनकी रैलियों के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, पुलिस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस चुनावी रैलियों में मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक स्क्वायड और कई अन्य चेकिंग प्रक्रियाओं से सुरक्षा सुनिश्चित कर लेती है।
विज्ञापन
अब खतरा रिमोट वाले खिलौनों और गैस के गुब्बारों से भी हो सकता है। कई उड़ने वाले खिलौने (हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज) भी बाजार में हैं, जो काफी दूर तक आसानी से उड़ कर चले जाते हैं। रिमोट वाले खिलौनों को पकड़ पाना आसान नहीं है।
इन खिलौना का अराजक तत्व गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरी तरफ, रिमोट वाले खिलौनों के अलावा गैस वाले गुब्बारे भी खतरनाक हो सकते हैं। गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जिनमें आग केसंपर्क में आने से आग लग सकती है, जो खतरनाक साबित हो सकती है।
लिहाजा इन पर खास निगाह रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही रैली स्थल के आसपास हाईराइज्इड बिल्डिंगों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस सिक्योरिटी फुलप्रूफ रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
बवाली बूथों पर रहेगी टेट्रा लेयर सिक्योरिटी
विधानसभा चुनाव में बवाली बूथों पर टेट्रा लेयर सिक्योरिटी रहेगी, जिसकेतहत सेंट्रल फोर्सेज के साथ-साथ पुलिस, पीएसी और वीडियोग्राफी टीम को तैनात किया जाएगा। हर हालात पर नजर रखने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे। गाजियाबाद में करीब पौने दो सौ क्रिटिकल बूथ हैं।